डा सुभाष शर्मा बने लोकसभा प्रभारी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई चुनावी बैठक में आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के अध्यक्ष डा सुभाष शर्मा को सहारनपुर का लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। डा शर्मा पहले भी लोकसभा प्रभारी रह चुके हैं। उधर जिला प्रभारी सांसद कांता कर्दम को भी सहारनपुर जिले में सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है।
पीएनटी सभागार में आयोजित बैठक में चार संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के संगठनों को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी की तरफ से मुजफ्फरनगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष और वर्तमान में आयुर्वेदिक बोर्ड के अध्यक्ष डा सुुुुभाष शर्मा को सहारनपुर लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बता दे कि डा शर्मा 2005 में सहारनपुर लोकसभा के प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में 2006 में हुए विधानसभा चुनाव में शहर क्षेत्र से राघव लखन पाल ने जीत दर्ज की थी।