शिविर में रोगियों की जांच कर दवा बांटी
अंबेहटा। आयुष्मान भारत योजना के तहत शनिवार को सीएचसी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में आये मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई। मेडिकल कैंप का उद्घाटन गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा हर क्षेत्र विशेष कर चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थता है। गंगोह देहात मंडलाध्यक्ष सुशील पंवार, मनोज गुप्ता, चौधरी जगदीश पंवार, राजेश बाल्मीकि, गौरव मित्तल, अमित गुप्ता, मनोज आर्य, सुभाष कश्यप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो