फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशी समाज में कुरीतियां दूर करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरैशी समाज में कुरीतियां दूर करने का आह्वान
विज्ञापन

चिलकाना। आल इंडिया जमैतुल कुरैश की बैठक में बिरादरी में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। शनिवार को सुल्तानपुर में व्यापारी नेता युसूफ कुरैशी के निवास पर समाज की बैठक हुई। इसमें मौलाना मुआविज ने कहा कि अपने बच्चों को दीनी तथा दुनियावी तालीम दिलाएं। तालीम हासिल करने से बिरादरी तरक्की कर सकती है। समाज में नशे की आदत बीमारी की तरह बढ़ रही है। बच्चों को नशे से दूर रखे तथा अच्छे संस्कार दें। समाजसेवी लियाकत कुरैशी ने कुरैशी समाज को शादियों में डीजे नहीं बजाना चाहिए तथा दहेज लेने तथा देने की परंपरा को भी खत्म करना चाहिए। दहेज के कारण गरीब लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मौलाना गयूर तथा मौलाना इस्माईल मजाहिरी ने भी तालीम पर जोर दिया तथा कहा कि बेटे-बेटियों को समान शिक्षा दिलाई जाए। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के नाम पर फिजूलखर्ची पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। इस दौरान इकराम कुरैशी लाला, चेयरमैन अकबर कुरैशी, हाफिज जाहिद, गुलबहार कुरैशी, मुस्तकीम, इरफान कुरैशी, हाजी हुसैन, इकबाल कुरैशी, अजमल कुरैशी, शहजाद, प्रवेज, सलीम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें