फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम में लगे मेडिकल कैंप में छात्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के ब्लड सैंपल लिए
विज्ञापन

देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शनिवार को दारुल उलूम में शिविर लगाकर मदरसा छात्रों की जांच की और औषधि का वितरण किया। इस दौरान कई छात्रों के ब्लड सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

संस्था के मेहमानखाने में लगे शिविर में चिकित्सकों ने सबसे पहले डेंगू लार्वा का सर्वे किया। आसपास रखी गई चीजों में देखा गया कि कहीं पानी तो जमा नहीं है। इसके बाद उन्होंने बुखार व अन्य बीमारियों की चपेट में आए मदरसा छात्रों की जांच की और उन्हें औषधि का वितरण भी किया। कई छात्रों के ब्लड सैंपल भी जांच को भेजे गए। चिकित्सकों ने छात्रों को साफ सफाई तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरुक किया। साथ ही बताया कि डेंगू का लार्वा हमेशा साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए विशेष ध्यान रखा जाए कि अनावश्यक रुप से कहीं भी पानी इकट्ठा न हो। यदि किसी बरतन में पानी भरा मिलता है तो उसे तुरंत ही बहा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें