फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस
विज्ञापन

नानौता। मोहर्रम की नौ तारीख को शिया समुदाय के लोगों द्वारा हजरत इमाम हुसैन व करबला के शहीदों की याद में एक मातमी जुलूस निकाला गया। मातमी जुलूस इमाम बारगाह सब्जवारियान से शुरू होकर इमाम बारगाह असद अली छत्ता पर संपन्न हुआ। मातमी जुलूस में नगर की चारों अंजुमनों द्वारा नौहाख्वानी कर सीनाजनी की गई। जुलूस से पूर्व इमाम बारगाह सब्जवारियान में मजलिस के दौरान मौलाना ने तकरीर करते हुए हजरत इमाम हुसैन व करबला के शहीदों की शहादत पर रोशनी डालते हुए पुरसा दिया। मजलिस के बाद इमाम बारगाह से अलम व जुलजुनाह बरामद की गई तथा जुलूस का आगाज किया गया। मातमी जुलूस में इमाम बारगाह कोट से जुलजुनाह बरामद की गई। मातमी जुलूस इमाम बारगाह महल, इमाम बारगाह कोट, कसरे जैहरा होता हुआ इमाम बारगाह असद अली छत्ता पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मातमी जुलूस में अंजुमन सरकार ए आबूतालिब, अंजुमन ए हैदरी, अंजुमन ए हुसैनियां व अंजुमन ए जुलफिक्कार ए हैदरी के शब्बर हुसैन, अमीर हैदर, मो. हुसैन बुंदू, महमूद हुसैन, अब्बास जैदी, मौलाना हिदायत हुसैन, नवेद अख्तर बबली, शमा जैदी, शाह अब्बास जैदी, नबी हैदर, शबी हैदर, हैदर अली, अली जुहैर शहंशाह, आमिर जैदी, हसन अली, तुफैल जाफरी, वकील जाफरी, बबलू जैदी, शोक रजा, फैय्याज अली, गुलशन जैदी, बरकत अली, अली रजा, अजेदार हुसैन, मशहिद जैदी, शानू जैदी, अंजारुल हसन, शमशाद जाफरी, सरफराज अख्तर, मुन्ना जैदी, सफदर हुसैन, अली जुहैर, बबलू जैदी, रफत हुसैन, आजम हुसैन, फरजंद अली, नजेमुल हसन, कमाल हैदर, सैटी जैदी, सहित अनेक सोगवारों ने शिरकत की। मजलिस व जुलूस के दौरान माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें