पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम बच्ची मरी
तीतरो। गांव ढोल्ला में पानी की बाल्टी में डूबने से एक 18 माह की बच्ची की मौत हो गई। गांव निवासी विकास कुमार गांव में दर्जी का काम करता है। विकास की पत्नी घर के मुख्य गेट का कुंडा लगा कर बाहर चली गई और अपनी 18 माह की पुत्री को आंगन में ही छोड़ गई। एक घंटा बाद जब घर का कुंडा खोल कर भीतर आई तो पुत्री को न देख कर घर में उसकी तलाशा की। उसकी निगाह जब पानी से भरी बाल्टी पर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसकी बेटी पानी की बाल्टी में डूबी थी। उसने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ब्यूरो