गंगोह। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तीसरे दिन देशभक्ति विषय पर गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो वर्गों में हुई उक्त प्रतियोगिता में 10 शिक्षण संस्थाओं के 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सैनी एवं संस्था अध्यक्ष नितिन तायल ने किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगीत एवं गायन के क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता जताई। संचालन विजय जिंदल ने किया। डा. अमित गर्ग, मा. यशपाल सैनी, रामकृष्ण गोयल, रीना गर्ग एवं प्रमोद गोयल ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। सचिव विकास सिंघल, संजय गर्ग, डा. नरेंद्र सिंह, डा. विनीत अग्रवाल, संदीप जैन, मुकेश गुप्ता आदि रहे।