फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे दिग्वेंद्र की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गंगोह विधानसभा सीट के पूर्व बसपा विधायक चौधरी महिपाल माजरा के पुत्र 45 वर्षीय दिग्वेन्द्र उर्फ पप्पू की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से माजरा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को पैतृक गांव इस्माईलपुर माजरा में गमगीन माहौल में दिग्वेन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव इस्माईलपुर माजरा निवासी पूर्व विधायक चौधरी महिपाल माजरा के पुत्र दिग्वेन्द्र उर्फ पप्पू ने छह सितंबर को दोपहर के समय जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके चलते उन्हें सहारनपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था। जहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी अंतिम यात्रा में बसपा के उत्तराखंड प्रदेश कोआर्डिनेटर कुलदीप बालियान, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, चौधरी संदीप, राजू माजरा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, फजलूर्रहमान, पूर्व विधायक रविन्द्र मौल्हू, चौधरी रविंद्र, नकुड विधान सभा प्रभारी डा. एस कुमार सैनी, राजकुमार विधान सभा अध्यक्ष नकुड़, प्रदीप सैनी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, अतुल फंदपुरी आदि के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें