फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। गांव धौलापड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालयों के निर्माण में धांधली और गांव की सड़कों पर गंदगी फैली होने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसडीएम से शिकायत की है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाक गंगोह के गांव धौलापड़ा निवासी नसीर, आलिम, सन्नो, रूकम, इरफान, मुबारिक आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 260 शौचालयों का निर्माण होना था। लेकिन प्रधान ने योजना में धांधली कर गांव में केवल 60 शौचालयों का ही निर्माण कराकर बाकी 200 शौचालयों की रकम स्वयं हड़प ली। गांव की सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। प्रधान प्रतिनिधि ने गांव में सफाई अभियान चलवाने के बहाने उनकी खाद की कूड़ियों को अपने खेत में डलवा लिया है। विरोध करने पर उन्हें पुलिस को बुलाने की धमकी दी गई। शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन करते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में आबिद, आलिम, हसद, तालिम, यासीन, इरशाद, गुम्मद, इस्लाम, इरफान, जकरा, सैमुन, फाजिल, आकिल आदि शामिल रहे। उधर, प्रधान प्रतिनिधि दिलशाद का कहना है कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें