फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ और डीपीआरओ ने की कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ और डीपीआरओ ने की कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक में जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने मिशन अंत्योदय योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को कार्यों की प्रगति बढ़ाने और मासिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जॉब कॉर्ड पेंशन, राशन कार्ड आदि के फार्म भरवाकर आनलाइन कर दिए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही न बरतें। ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा, एसपी गुप्ता, दानिश सिद्दीकी, आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें