फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति मंत्री ने किया हमारा सहारनपुर पुस्तक का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री ने किया हमारा सहारनपुर पुस्तक का लोकार्पण
विज्ञापन

सहारनपुर। शोधार्थी एवं लेखक राजीव उपाध्याय यायावर द्वारा लिखित पुस्तक हमारा सहारनपुर का लोकार्पण संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया। संस्कृति मंत्री ने हमारा सहारनपुर पुस्तक को सहारनपुर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप से साक्षात्कार कराने वाली बताया।
विज्ञापन

देहरादून में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में डॉ. महेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान देश भर से आए संस्कृति और साहित्य से जुड़े लोगों ने राजीव उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया। राजीव उपाध्याय ने बताया कि हमारा सहारनपुर पुस्तक भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की शहरों की अनकही दास्तां पुस्तक श्रंखला के तहत लिखी गई है, जिसके लिए उनका चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि पुस्तक के माध्यम से लोग सहारनपुर के बारे में जान सकेंगे। पुस्तक में सहारनपुर के महाभारत काल से संबंध, लोकभाषा कौरवी, लोकगीत, गांव और शहरों के नाम और उनसे जुड़ी कथाओं, मां शाकंभरी देवी मंदिर, जनपद के ऐतिहासिक जलशयों, भित्ति चित्रों की कहानियों, सांझी मा ई, दारुल उलूम, सहारनपुर की संत परंपरा में बाबा लालदास, प्यारे जी महाराज, हित हरिवंश, बाबा फकीरा दास, स्वांग से रंगमंच तक के सफर, कंपनी बाग, साहित्यिक परिदृष्य, पत्रकारिता की यात्रा, काष्टकला, खानपान आदि का समावेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें