फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने की बजाय जला रहे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा उठाने की बजाय जला रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जाने से नगर के तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विपक्षी सभासदों ने बोर्ड की बैठक आहूत करने और सफाई, पथ प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने की बजाय उसे जला रहे हैं। गंदगी और धुएं से बीमारियों की आशंका बढ़ रही है।
नगर पालिका में विपक्ष के नेता नीरज अग्रवाल, सभासद आशु गर्ग, सुमेर चंद सैनी, उषा गर्ग सहित अन्य ने कहा कि ने पांच माह से बोर्ड की बैठक नही बुलाई गई है। इससे नगर के तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। अभी तक टूटे कूड़ेदानों के स्थान पर नए कूडेदान नही रखवाए गए हैं। इस कारण सड़कों पर फैला कूड़ा बीमारियों को दावत दे रहा है। कई स्थानों पर नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। न तो इंडिया मार्का हैंडपंप लग पाए हैं और न ही पुराने रिबोर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने सफाईकर्मियों पर भी कूड़े उठाने के बजाय मौके पर जलाने का आरोप लगाया। कहा कि मिश्रित कूडे़ को जलाने से दुर्गंध उठती है। इससे जहां नागरिकों खासतौर से दिल और श्वास रोग के मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे दुकानों और घरों में आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा अवर अभियंता की स्थायी तैनाती न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीते कई वर्षों से नगरपालिका अस्थाई जेई के भरोसे ही चल रही है। नगरपालिका का कार्य लोकनिर्माण विभाग के जेई ही करते आ रहे हैं। उनकी व्यस्तता के चलते अत्यावश्यक कार्यों में विलंब हो रहा है। सभासदों ने अविलंब बोर्ड की बैठक बुलवाकर जनहित में तमाम समस्याओं के समाधान की मांग की है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने जल्द ही बैठक बुलाने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें