फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों द्वारा नोचा हुआ मिला लापता वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। तीन से लापता वृद्ध का शव क्षत-विक्षत हालत में पूर्वी यमुना नहर के किनारे वन विभाग के जंगल में पड़ा मिला। उसे कुत्तों ने बुरी तरह से नोच-नोचकर खा रखा था। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने उसकी मौके पर मिले आधार कार्ड से की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कस्बे के पास वन विभाग के जंगल में मवेशियों को चरा रहे कुछ लोगों ने जंगल में एक क्षत-विक्षत शव देखा, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह से नोच-नोचकर खा रखा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कपड़ों से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त सलीम (65) पुत्र गफूर निवासी इंदिरा कालोनी बेहट के रूप में हुई। पुलिस ने उसके दामाद अबरार निवासी इंदिरा कालोनी को सूचना दी। अबरार ने बताया कि उसके ससुर के यहां उसकी पत्नी के अलावा कोई संतान नहीं थी। उसकी सास की मौत होने के बाद से वे अकेले हो गए थे। वहीं उनकी देखभाल करता रहता था। वे शाकंभरी देवी रोड पर खोखा रखकर खुरपा-दर्राती आदि लोहे का सामान बेचते थे। पिछले कुछ दिनों से उनका दिमागी संतुलन भी सही नहीं था। अक्सर रात में वे खोखे में ही सो जाया करते थे। सुबह में अस्पताल रोड पर पूर्वी यमुना नहर की तरफ घूमने भी चले जाते थे। तीन दिन से उनका कोई अता पता नहीं था। आज सुबह उनके शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें