फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक होने के चलते चार घंटे बाधित रहा सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला रूट पर रविवार को चार घंटे तक ब्लॉक रहने के चलते रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। दो ट्रेनें तो निरस्त ही रहीं, जबकि दो पैसेंजर ट्रेेनों को सिर्फ सहारनपुर से ही दिल्ली और मेरठ की ओर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को जगाधरी-बराड़ा वर्कशॉप यार्ड में मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके चलते सहारनपुर-अंबाला के बीच डाउन लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक रहा। यह ब्लॉक पूर्वाह्न 11:50 से लेकर 3:50 बजे तक रहा। जिससे मेरठ से अंबाला जाने वाली ट्रेन संख्या 54541 पैसेंजर ट्रेन का संचालन सहारनपुर तक रहा। इसके अलावा अंबाला से निजामुद्दीन जाने वाली 54540 पैसेंजर ट्रेन का सहारनपुर-अंबाला के बीच में संचालन नहीं हो सका। इन दोनों ट्रेनों के अलावा 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर तथा 64513 सहारनपुर-नागल डैम पैसेंजर कैंसिल रही। रेलवे ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहने से यात्री परेशान रहे। रेलवे ब्लॉक जारी रहने से सवारियां रोडवेज बसों के सहारे रहना पड़ा। ब्लॉक से अंबाला, चंडीगढ़ के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि जगाधरी-बराड़ा वर्कशॉप यार्ड में मरम्मत का कार्य के चलते चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था। जिससे सहारनपुर से अंबाला जाने वाली डाउन लाइन की पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल रखा गया। शाम को स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें