सरसावा (सहारनपुर)। बुधवार को आई आंधी का वास्तविक असर बृहस्पतिवार को सामने आया। बुधवार को विद्युत कर्मियों ने किसी तरह से रात में बिजली आपूर्ति चालू कर दिया था। बृहस्पतिवार को फिर से चली तेज हवा के कारण चिलकाना रोड पर ग्राम सलेमपुर में एक पेड़ टूटकर बिजली के तारों तथा खंभे को तोड़ता हुआ सड़क पर आ गिरा। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली एक बार फिर गुल हो गयी। बुधवार को चली आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में से गेहूं की अधिकतर फसल खेतों से उठ चुकी है, लेकिन भूसा खेतों में ही पड़ा हुआ है। सरसावा लेखपाल पाल सिंह सैनी ने बताया कि फसलों तथा आम के बागों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।