फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर, डीआईजी और डीएम ने कराया भूखों को भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक के 124 वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रभू की रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन कराया गया। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पुलिस उपमहानिरीक्षक शरद सचान और जिलाधिकारी पीके पाण्डेय ने प्रभु की रसोई में पहुंचकर अपने हाथों से भूखों को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को खाना खिलाने में जो आत्म संतुष्टि मिलती है, वो कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति स्वयं सक्षम होने के साथ ही दूसरों की भी मदद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यह नहीं होना चाहिए कि मुझे प्रभुजी की रसोई से भरपेट खाना मिलता है, इसलिए हम कोई कार्य न करें। उन्होंने कहा कि आप पूरी मेहनत व इमानदारी से कार्य कर सक्षम बने और अन्य लोगों की मदद कर उन्हें भी आगे बढ़ायें। पंजाब नेशनल बैंक ने 124वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभु जी की रसोई स्थल पर असहाय लोगों के लिए नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 64 लोगों की जांचकर दवाइयां भी दी गईं। प्रभु की रसोई के प्रबंधक शीतल टंडन ने बताया कि प्रभुजी की रसोई की शुरुआत 9 अगस्त को की गई थी। इसमें प्रतिदिन लगभग तीन सौ से साढे़ तीन सौ व्यक्तियों को भोजन कराया जाता है। शु्क्रवार को भोजन की व्यवस्था पीएनबी के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह राठौर द्वारा कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी सजीव रंजन, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य़ प्रबंधक राजेश चौधरी, प्रदीप चन्द्र, नीरज भारतीय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें