फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैशियर के अभद्र व्यवहार की डीएम से शिकायत
विज्ञापन

बिहारीगढ़। क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में नगदी निकालने गए उपभोक्ता के साथ कैशियर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत डीएम से की है। उपभोक्ता गुलशन सैनी का आरोप है कि वह शुक्रवार को अपनी मां के खाते से चैक के माध्यम से रुपये निकलवाने गया था। आरोप है कि बैंक कैशियर ने बिना गिनती किए उसे छोटी करेंसी थमा दी। जब उसने गिनती करने के लिये कैशियर से अनुरोध किया तो वह भड़क गया तथा अभद्र व्यवहार करने लगा। उसने उसकी पासबुक भी गायब कर दी। उसी वक्त इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक रणबीर सिंह से की तो कैशियर ने उनकी बात भी नहीं मानी। गुलशन के साथ ही अजय कुमार, बोबी शर्मा, राजबीर सैनी, मांगेराम, गुड्डु, योगेश कुमार आदि ने उक्त कैशियर पर मनमानी करने और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। उधर, शाखा प्रबंधक रणवीर सिंह का कहना है कि उपभोक्ता को 50-50 के नोट की पैमेंट दी जा रही थी। इसका उसने विरोध किया। दुर्व्यवहार के आरोप की जांच कराई जाएगी और उपभोक्ता को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें