फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की मौजूदगी के चलते रात भर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीजीपी ओपी सिंह के शनिवार को सहारनपुर में विश्राम के दौरान पूरे जिले की पुलिस अलर्ट रही। कोई वारदात ना हो जाए या डीजीपी अचानक रात में निरीक्षण ना कर लें, यह डर अधिकारियों और थानेदारों को सताता रहा। इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। रविवार को डीजीपी के चले जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को डीजीपी ओपी सिंह सहारनपुर पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। रात में बड़े भोज में शामिल होने के बाद पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में डीजीपी ने विश्राम किया था। डीजीपी की मौजूदगी के चलते पूरी रात जिले की पुलिस अलर्ट रही। डायल-100 के साथ थाना पुलिस के वाहन क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों को डर सता रहा था कि कोई वारदात ना हो जाए या डीजीपी रात में निरीक्षण के लिए ना निकल जाएं। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे सड़क मार्ग से डीजीपी देहरादून के लिए रवाना हो गए और वहां से लखनऊ गए। डीजीपी के जाने के बाद पुलिस अधिकारियों और थानेदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें