फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने खंगाली जेल की बैरकें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्याय, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। हालांकि तलाशी में किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिल सकी है। जिलाधिकारी ने कारागार को जल्द से जल्द बेहट रोड पर जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुशीला सिंह, जिलाधिकारी पीके पांडे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार बृहस्पतिवार को सीधे कारागर पहुंचे। अधिकारियों ने जेल के अंदर पहुंचकर बैरकों की तलाशी कराई, मगर वहां कुछ नहीं मिला। इसके अलावा महिला और बाल संप्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं पर बातचीत की। बातचीत में आया कि रोटी बनाने की मशीन की कमी है। अधिकारियों ने रोटी बनाने की मशीन के अलावा जेल में पुताई को पेंट का प्रस्ताव भेजने को कहा, ताकि जल्द से जल्द धन उपलब्ध करा दिया जाए। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि कारागार में बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण जेल को स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। जिला कारागार के लिए बेहट रोड पर जल्द ही जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा वीरेश राज शर्मा ने बताया कि निरीक्षण संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें