फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने औद्योनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र (कंपनी बाग) में गंदगी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। फलों को प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औद्योनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र (कम्पनी बाग) के औचक निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उद्यान की खराब सड़कों पर चिंता जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में पैदल घूम कर आम, लोकाट एवं आडू की पौधों की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंपनी बाग की साफ सफाई नियमित रुप से होनी चाहिए। अपर आयुक्त उदयी राम, सहारनपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण केन्द्र राजेश कुमार इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें