फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान की ममटी क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बिजली गिरने से एक व्यक्ति के मकान की ममटी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि आसपास के कई मकानों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। सुबह साढ़े पांच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट से बिजली भी कौंधी। बिजली मोहल्ला कायस्तान निवासी सुरेश सैनी के मकान की ममटी पर गिरी जिससे ममटी की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई और मकान में विद्युत उपकरण फुंक गए। इसके अलावा प्रेतचंद, नाथीराम, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार के घरों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। तेज हवाओं व वर्षा से किसानों की गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। रामपुर मनिहारान, जंधेड़ा, कुराली, जानखेड़ा, कालाहेड़ी, सोना अर्जुनपुर, संभलहेड़ी, शेरपुर, डकरावर घसौती आदि में गेहूं की फसल खराब गई। क्षेत्र के किसान सगीर अहमद, जसबीर सिंह, रामसिंह, प्रदुम्मन शर्मा, शीशपाल, राजबल, जयकुमार, शिबकुमार, बिक्रम सिंह, इदरीश, शमीम अहमद, निसार, शौकत आदि का कहना है कि गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से जांच कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें