फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल को नियंत्रित करती है मां काली: कालेंद्रानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां काली कलकत्ता भव्य दरबार का पूजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां काली ही काल को नियंत्रित करती है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां भगवती दरबार पूजन में मां काली और मां शारदा की अष्टधातु मूर्ति को दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से स्नान कराया गया। इसके पश्चात सहत्रचंडी पाठ से महाअभिषेक किया गया। मां भगवती के श्रृंगार के उपरांत महाभोग अर्पण कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि काल को मां काली ही अपनी अखंड ऊर्जा से नियंत्रित कर जगत का कल्याण करती है। मां भगवती की शक्ति ही प्रकृति का रूप है, जो जीव संवर्धन करती है। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, मांगेराम, सुनील कश्यप, सुखबीर कांबोज, अश्वनी कांबोज, मनीष चौहान, संजय राणा, वर्षा, किरण, बबली, बाला, प्रभा, सरोज, गीता, मीरा, रमिता, बाला, सुदेश, रेेखा, सरिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें