फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की नव गठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जय मंगला जूनियर हाई स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर मानेय की मांग को लेकर बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनरेश शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन के बहिष्कार में माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने समर्थन करने का एलान किया है। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रामकुमार, दुर्योधन, सुधीर पंवार, किश्वर जहां, निर्दोष तोमर, संजय सैनी, गौतम सैनी, भंवर सिंह, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें