सहारनपुर। घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शोभायात्रा निकाली गई। मुस्लिम व्यापारियों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर कोर्ट रोड, जीपीओ तिराहे, अग्रसेन चौक और रेलवे रोड से होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्री राधा-कृष्ण और श्री शनिदेव भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्री गणेश भगवान का रथ, उसके पीछे मंदिर का बैनर और पदाधिकारी पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही आदि चल रहे थे। प्रमोद कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, सीपी त्यागी, सुभाष मेहरा, अनिल कुमार, रवि त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, कोर्ट रोड पर स्टाल लगाकर उत्तर प्रदेश उद्योग बंधु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और हलवा बांटा। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, यूनुस सिद्दीकी, शेख समीर, नाथी राम पठेड़िया, संजय वर्मा, हरीश वर्मा, संदीप जैन, विपुल जैन, अजय वर्मा, अमित वर्मा, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।