फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख शिक्षकों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोके जाने को लेकर शिक्षकों में रोष है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ ने बदले में बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार का एलान किया है। प्रदेश महासचिव लोकेश पंवार का दावा है कि प्रदेश के साढ़े तीन लाख वित्त विहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षा में सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को हुई संगठन की बैठक में लोकेश पंवार ने मानदेय रोके जाने के प्रदेश सरकार के कदम को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है। कहा कि सरकार के कदम से शिक्षकों के परिवार भूखों मरने की कगार पर हैं। रोजगार देने की बजाय सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है। बिहार और मध्य प्रदेश में वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्णकालीक शिक्षक स्वीकार कर वेतन देना स्वीकार कर लिया है। मगर उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रही है। उन्होंने सहारनपुर के वित्त विहीन शिक्षकों से बोर्ड परीक्षा के पूर्ण बहिष्कार को सफल बनाने की अपील की। बैठक में राजवीर सिंह, अनिल कुमार, सुखपाल सिंह, दुर्योधन सिंह, बृजेश शर्मा, निर्दोष तोमर, बिजेंद्र राठौर, सतीश राठौर, सतीश, शक्ति सिंह, विपिन कुमार, मुकेश, रणवीर, सुशील, अनिल शर्मा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें