फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न जगहों से बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही और ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई।
विज्ञापन

संत गुरु रविदास समाज प्रगति संस्थान के तत्वावधान में मोहल्ला जाटवनगर से बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो घंटाघर होते हुए गढ़ीमलूक पहुंचकर संपन्न हुई। संस्थापक एमआर शिवा, प्रधान संजय जाटव, मंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, उप प्रधान संजय कुमार, करण कुमार, प्रेमपाल, सुमित कुमार, अमरनाथ, मोहन लाल आदि मौजूद रहे। उधर, संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर समिति द्वारा मोहल्ला ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएसओ बिजनौर योगेश कुमार शामिल रहे। समिति के अध्यक्ष अतर सिंह ने गुरु रविदास के उपदेशों से जीवन में सीख लेने का आह्वान किया। अजीत कुमार, बबलू सहगल, स्वराज सिंह, विरेंद्र, बंटी, अरुण नवाब, सन्नी, संजीव, मुकेश, पवन कुमार, सिंधुराज शामिल रहे। संस्कार भारती द्वारा माधवनगर से शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष शंकर अरोड़ा, मंत्री अर्चित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव कालरा, पार्षद पिंकी गुप्ता, सरिता शर्मा, दीपक चौहान, अमित शर्मा, रूकमणी बंसल, अर्चित, किशोर शर्मा, उत्कर्ष राठी, विक्रम आदि मौजूद रहे। मोहल्ला रामनगर पठानपुरा से शोभायात्रा निकाली गई। दीपक जाटव, राजकुमार, राजपाल, अरविंद कुमार, सोनू, राजीव कुमार, शेखर, विक्की शामिल रहे। इसके अलावा जेल चुंगी, शारदानगर, चकहरेटी में भी शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा गढ़ीमलूक में पाठ का आयोजन किया। इसमें उमा बर्मन, मोहकम सिंह सहित क्षेत्रवासी शामिल रहे। वहीं, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह पल-पल की जानकारी लेते रहे।

मुस्लिम समाज और व्यापारियों ने किया स्वागत
सहारनपुर। रांघड़ों का पुल व्यापारी एसोसिएशन और जाटवनगर शांति समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष फरीद खान, महामंत्री मंसूर अहमद, कोषाध्यक्ष आबिद सलमानी, अलीम राजा ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बसपा के मंडल कोर्डिनेटर लोधी कुमार, संजय रत्न लाल, जितेंद्र कुमार, प्रेमपाल जाटव, रवि प्रकाश बौद्ध, राजेश मधुवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। जीएस बब्बर, प्रदीप चौधरी, शंकर अरोड़ा, शाहनवाज अंसारी, आसिफ शैली, मोहम्मद खालिद, रफी खान, दिलशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविदास जयंती पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
सहारनपुर। संत रविदास जयंती पर श्री टैगोर शिशु निकेतन विद्यालय में संत रविदास जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाचार्य रामपाल अग्रवाल ने अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें