फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना से होगा शहर का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में चयन होने के बाद शहर के कायाकल्प होने की उम्मीद नहीं, बल्कि लोगों केे विश्वास हो चला है। योजना के तहत शहर के विकास का जो खाका खींचा गया है, उससे न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी व्यापक बदलाव आएगा। योजना के तहत आम आदमी से जुड़ी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना के तहत शहर का जो प्रस्ताव सबमिट किया गया है। उसके तहत शहर में आम आदमी को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं तो सुदृढ़ होंगी ही। साथ ही उन्हें सस्ता भी करना होगा। शहर की काष्ठ कला उद्योग और हौजरी उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाने हैं। यातायात व्यवस्था को सुगम और सस्ता बनाने के लिए सिटी बसों का संचालन होगा। लोगों के आर्थिक स्तर को उठाना भी योजना का एक हिस्सा है, जिसके तहत लोगों को अपने ही शहर में बेहतर रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। सरकारी दफ्तरों के कामकाज को पुराने ढर्रे से हटाकर नई तकनीक पर लाया जाएगा। लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए आम जन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे वह अपने घर से लैपटॉप या स्मार्ट फोन से काम निपटा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें