नई दिल्ली में कर्मयोगी सम्मान से नवाजे गए कई पत्रकार
देवबंद (सहारनपुर)। साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था राष्ट्र किंकर नई दिल्ली द्वारा नगर के कई पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्र शक्ति विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे विद्वानों ने गीता की प्रसांगिता विषय पर विचार रखे। सभी विद्वान इस बात से सहमत थे कि गीता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। इस कार्यक्रम में राष्ट्र किंकर की ओर से विद्वानों, पत्रकारों व कवियों को सम्मानित किया गया। इनमें देवबंद से वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा, ओमवीर सिंह व छायाकार राजकुमार जाटव को कर्मयोगी सम्मान से नवाजा गया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र, कंठहार, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। पत्रकारों को सम्मान मिलने पर मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रभारी दीपक वर्मा, मनोज सिंघल, देवीदयाल शर्मा, रविंद्र कश्यप, महेंद्र जाटव, वेद प्रकाश जाटव, यशपाल सिंह, डा. शमीम देवबंदी, महताब आजाद, डा. अहसान इलाही आदि ने हर्ष जताया है। कार्यक्रम में पद्मश्री रमाकांत शुक्ल, डा. सरोजनी प्रीतम, गिरजा प्रसाद शिल्प, नार्वे के हिंदी विद्वान डा. सुरेश चंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।