फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों पर झूमा पंजाबी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाबी सामाजिक संस्था संभाल परिवार का नौवां स्थापना दिवस और लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों पर पंजाबी समाज झूमने के लिए मजबूर हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। इसके पश्चात सरदार सुखजोत सिंह ने शब्द गायन किया। संस्था के सदस्यों द्वारा युगल डांस की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा सभागार नाचने को मजबूर हो गया। मीनू ठकराल व सचिन गुंबर के गीतों पर सब तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। अध्यक्ष सुपनीत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संस्थापक केएल अरोड़ा, संजीव शर्मा, प्रवीण आहूजा ने मुख्य अतिथि संजीव वालिया, डा. पुनीत खुराना, डा. अनुराग मैनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संयोजक दिलीप अरोड़ा ने बच्चों को फन गेम खिलवाए। गिरीश सेठी, अमित ग्रोवर, सचिन छाबड़ा ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डालते हुए लोक गीत गाए। सरदार हजीत सिंह, कुलदीप धमीजा, मंजीत सिंह अरोड़ा, कपिल बत्रा, अमित धींगड़ा, अमित आहूजा, अजय रसवंत, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें