श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव आरंभ
देवबंद (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव धूमधाम से आरंभ हुआ, जिसमें ठाकुरजी समेत मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री राधा नवरंगी लाल जी को खिचड़ी मोदक मेवायुक्त मिष्ठान का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर लाभ उठाया। श्री जी के विलक्षण दर्शन कर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाई गई। श्रीजी के शृंगार की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। खिचड़ी उत्सव के यजमान सुशील गोयल व मनोज गोयल रहे। श्रीहित लाल जी महाराज ने बताया कि खिचड़ी उत्सव 19 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर विनोद लाल गोस्वामी, मुकेश लाल गोस्वामी, सुखलाल गोस्वामी, नवनीत लाल गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, हितेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
खेड़ी आसा में ग्राम गौरव यात्रा व स्वच्छता महोत्सव मनाया
देवबंद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत बुधवार को खुले में शौच से मुक्त खेड़ी आसा गांव में ग्राम गौरव यात्रा व स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता रैली भी निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, एडीओ पंचायत हरिहर प्रसाद शर्मा, विनित बालियान, आदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।