फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव समस्याएं दूर कराएंगे : चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना भेदभाव समस्याएं दूर कराएंगे : चेयरमैन
विज्ञापन


चिलकाना। नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने शपथ लेने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि कस्बे में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराये जाएंगे। कस्बे की जनता को सम्मान तथा विकास कार्य समान रूप से मिलेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यालय में आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान किया जाए। चेयरमैन ने कहा कि कस्बे के मरीजों को आपातकाल में डाक्टर के यहां ले जाने के लिए एंबुलेंस, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नजूल की भूमि को फ्री होल्ड कराकर दुकानें बनवाने, ग्राम समाज की जमीन पर पार्क बनवाने, बस स्टैंड तथा पैठ बाजार में शौचालयों का निर्माण कराने तथा कस्बे के जरूरतमंदों के राशन कार्ड तथा पेंशन बनवाने का कार्य प्रमुखता से कराया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक रिफाकत, आपरेटर प्रताप सैनी, अकरम कुरैशी, धूम सिंह, बीसी राम, एजाज कुरैशी, खुर्शीद अहमद, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें