जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग सत्र का आयोजन
देवबंद (सहारनपुर)। जामिया तिब्बिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी गुर बताए।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सिद्धार्थ सिंह ने छात्राओं को पुलिस सहायता के बारे में बताया कि यदि हम सामान्य बातों को ध्यान में रखें तो असुरक्षा के कारणों से आसानी से बच सकते हैं। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम से संबंधित सावधानियों के बारे में भी बताया। एसएसआई देवेंद्र सिंह ने कहा कि जानकारी का अभाव असुरक्षित कर देता है। इसलिए सभी को जागरूक होना चाहिए। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर अख्तर सईद ने कहा कि हम सभी को कानून, पुलिस सहायता एवं अपनी सुरक्षा के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए। जागरूकता से ही सुरक्षा होती है। अध्यक्षता सीओ सिद्धार्थ सिंह व संचालन असद जमाल फैजी ने किया। इस मौके पर डा. मुर्सरत जहंा, डा. शाईस्ता प्रवीन, डा. रिहाना अल्वी, डा. रिफत, जमशेद अनवर, डा. शिबली इकबाल, नदीम सिद्दीकी, फैसल शाहब, पीरजी जावेद, मो, बिलाल, अजीम मसूदी, तोहिद आदि मौजूद रहे।