फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का जन्मदिन मनाया और वालिया का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष व दंगे के आरोपी कमल वालिया के जेल रिहा होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत जुलूस निकाला। केक काटकर भीम आर्मी के संस्थापक व दंगे के आरोपी चंद्रशेखर रावण का जन्मदिन मनाया गया। गांव रामनगर में भंड़ारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव रामनगर में हुए दंगे का आरोपी भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण जेल में बंद हैं। सभी मामलों में चंद्रशेखर को जमानत मिल चुकी है। रासुका लगी होने के कारण वह जेल में है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता लगातार चंद्रशेखर पर लगाई गई रासुका विरोध करते चले आ रहे हैं। दंगे के आरोप में भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष कमल वालिया भी जेल गया गया था, जिसे 25 नवंबर को जमानत मिल गई थी और वह जेल से बाहर आ गया था। रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गांव रामनगर में जुलूस निकालकर कमल वालिया का स्वागत किया। जीप और बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ता पूरे गांव में घूमे। इसके साथ ही चंद्रशेखर रावण का केक काटकर जन्मदिन मनाया और भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, भीम आर्मी की गतिविधियों को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें