फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाई धूम
विज्ञापन

सहारनपुर। रेनबो स्कूल ने शनिवार की रात अपना वार्षिक उत्सव मनाया। शुभारंभ एयर कमोडोर संदीप चौधरी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, स्कूल की निदेशक नर्गिस मलिक, फिरोज मलिक, प्रधानाचार्य डॉ. किरण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंजना नैब के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी। हाइजीन ड्रिल और स्कूली आर्केस्ट्रा ने पुराने गीतों की धुन बजाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में इंडिवियाना डांस, इंग्लिश सांग, राजस्थानी डांस घूमर को खूब सराहा गया। संचालन दीया सूद, यश और किरणमोहन ने किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपा राय, एसीजेएम रविंद्र कुमार, सुरेंद्र चौहान, भव्य जैन, डॉ. संजीव जैन, संतोष गुप्ता, रुपाली जैन, आरसी जैन, पूनम श्रीवास्तव, बबीता मलिक, अलका कुमार, सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने सुनीता को सम्मानित किया
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लावारिस बालिकाओं के लिए काम करने वाली सुनीता चौधरी को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि दुनिया में ऐसे लोग कम ही हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना हम सबका दायित्व है। कहा कि सुनीता चौधरी को सरकार ने लखनऊ में बुलाकर पुरस्कृत किया, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में रोहित, संगीता, राधा, सुषमा, अशोक कुमार, सौरभ, सुशील, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें