फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतेंद्र, संजना और बिलाल ने किया सहारनपुर का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुंबई के शान मुख नंदन आडीटोरियम में आयोजित तलवर कर क्लासिक 2017 आमंत्रण प्रतियोगिता में सहारनपुर के यतेंद्र सिंह व मिक्स डबल में संजना और राव बिलाल ने स्वर्ण पद प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एक्सट्रीम फिटनेस के संचालक सुहैल राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 20 शीर्ष शरीर सौष्ठव प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहारनपुर से यतेंद्र सिंह, संजना व राव बिलाल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करना गौरव की बात है। यतेंद्र को छह लाख रुपये, संजना व बिलाल को एक-एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सहारनपुर पहुंचने पर एसोसिएशन के सदस्यों और जिम संचालकों ने उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष विश्वास राव, सचिव विनोद शर्मा ने तीनों विजेताओं को शुभकामनाएं दी। अशोक सक्सेना, राजकुमार, डा. मोनिश, सुहैल सिद्दीकी, आतिफ, राव साजिद, सार्थक नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें