फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने से वंचित रह गए सैकड़ों मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने से वंचित रह गए सैकड़ों मतदाता
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मतदाता सूची में नाम गायब मिलने पर नगर के सैंकड़ों लोग बुधवार को निकाय चुनाव में वोट डालने से वंचित रह गए। वोट कटने से नाराज लोगों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

वार्ड-23 मोहल्ला दीवान में ही मोहम्मद रियासत, सुफियान, शादाब और मौलवी निसार के परिवार की करीब 150 वोट कट गई है। इसकी जानकारी उन्हें बुधवार को गर्ल्स स्कूल में बने पोलिंग सेंटर पर ही जाकर मिली। भले की प्रत्याशियों ने मतदाताओं के घरों पर वोटर पर्ची भिजवाने की व्यवस्था 24 घंटे पहले कर दी थी। लेकिन घरो में जब मंगलवार देर शाम तक पर्ची नहीं पहुंची तो वह वोटर पर्ची लेने के लिए अपने प्रत्याशियों के बस्तों पर पहुंची। लेकिन मतदाता सूची से उनका नाम गायब था। वोट नहीं डाल पाने के कारण उनमें अधिकारियों के प्रति रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि जब 2016 में हुए उपचुनाव में मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज था तो फिर अब कट कैसे गया। यही शिकायत मोहल्ला बड़जियाउलहक, लहसवाड़ा, खानकाह, शास्त्री चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल इस्टेट आदि में देखने को मिली। लोगों ने बताया कि उनका वोट कट जाने से वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें