फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर रखें नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। एडीजी रेलवे विजय कुमार ने कोतवाली जीआरपी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को एडीजी रेलवे विजय कुमार लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली जीआरपी का निरीक्षण किया। पिछले दिनों ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में हुई अपराधिक घटनाओं की जानकारी ली और विवेचना देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि हाल ही में जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर नजर रखी जाए। लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किया जाए। अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। सीओ सदर कौशलेंद्र ने एडीजी रेलवे को रिसीव किया। इस दौरान कोतवाली जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें