अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
सहारनपुर। 23 से 26 नवंबर तक अमृतसर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए जनपद के 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कुंग फू ग्रैंड मास्टर राजेश आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शोतोकॉन कराटे यूरोपियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जनपद के जयवर्धन, प्रज्ञा छाबड़ा, कवलप्रीत, अंकिता, रीतिका, ध्रुव वालिया, वत्सल, अदीति, यथार्थ, राजीव, आयुष यादव, भानू प्रताप, आयुष सैनी, दिव्यांशु, ध्रुवेश, सचिन, अभिषेक, निशांत गुप्ता, निखिल प्रकाश, मयंक सैनी, अंजली, अतुल सिंह, जतिन, कार्तिक भारद्वाज, अनिकेत, आयुष, जतिन कश्यप आदि हिस्सा लेंगे। बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का एक-एक लाख रुपये का बीमा कराया गया है। राजेश आर्य और कोच बिट्टू सोनकर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
सहारनपुर। न्यू रोज पब्लिक स्कूल ने अपना 17 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अवनीश चंद्र और संस्थापक आत्माराम मंदोलिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यूकेजी के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा एक के बच्चों ने लाल छड़ी मैदान खड़ी गीत पर डांस किया। कक्षा दो और तीन के बच्चों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा चार के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका का मंचन किया। कक्षा पांच के बच्चों ने भी नाटिका का मंचन किया। इस मौके पर अराध्या, अभिनव, प्रेरणा, वैष्णवी, अमन, हर्ष, रीतिका, आयुषी, सजल, मानव, सार्थक, नेहा, भावना, कोमल, आकांक्षा, मानसी, उमा आदि मौजूद रहीं।