फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान से सिंध शब्द हटाए सरकार, कश्मीर का नाम शामिल हो: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन में सिंध शब्द को लेकर देवबंद के उलमा ने आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार से इसकी जगह पर कश्मीर का नाम शामिल किए जाने की मांग की है। उनका तर्क है कि सिंध पाकिस्तान का एक सूबा है, जबकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम का विरोध करने वालों को पागल बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देने के दौरान मदरसा दारुल उलूम निसवा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ ने राष्ट्रगान को लेकर एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रगान में शामिल सिंध शब्द पर आपत्ति जताते हुए भारत सरकार से मांग की है कि वह सिंध के स्थान पर कश्मीर का नाम राष्ट्रगान में शामिल करे। अब्दुल लतीफ का कहना है कि क्योंकि सिंध पाकिस्तान का एक सूबा है जबकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान जो भारत को हर तरीके से सताने की कोशिश करता है हमारे जवानों के साथ दरिंदगी करता है उसके सूबे का जिक्र कौमी तराने में करना कहां की अकलमंदी है। उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान है और उसी के सूबे का नाम कौमी तराने में शामिल किया हुआ है। इसलिए भारत सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और राष्ट्रगान से सिंध शब्द को हटाकर उसके स्थान पर कश्मीर का नाम शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें