फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. शमीम देवबंदी साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. शमीम देवबंदी साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बज्म-ए-अदब की ओर से हास्य व्यंग्य कवि एवं साहित्यकार डा. शमीम देवबंदी को साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. देवबंदी को यह सम्मान इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुए समारोह में शायर डा. नवाज देवबंदी, शमीम मुर्तजा फारूकी, अरूण अग्रवाल, मुमताज अहमद, डा. कासिफ अख्तर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अवार्ड मिलने पर समीक्षक कमल देवबंदी ने कहा कि डा. शमीम देवबंदी की अदबी एवं साहित्यिक सेवाएं अनमोल हैं। शमीम किरतपुरी ने कहा कि डा. देवबंदी की उर्दू हिंदी सेवाएं काबिलेतारीफ हैं। उनका लेखन लंबे समय से नियमित है। चांद देवबंदी ने कहा कि डा. देवबंदी अपनी कविता, गजल एवं कहानी में समाज का ख्याल रखते हुए रचना करते हैं। जो पाठकों को आम समस्याओं से अवगत कराती है। डा. देवबंदी को एवार्ड दिए जाने पर डा. एस.एस. अजीज, नजम उस्मानी, कारी शहजाद, हसीन अहमद, अब्दुल समी, डा. शारिक, फहीम गौड़, नवेद अंसारी, मुनीब अंसारी, रमीज अंसारी आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें