फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से लखनऊ चलेंगी सुपर डीलक्स बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से लखनऊ चलेंगी सुपर डीलक्स बसें
विज्ञापन

सहारनपुर। रोडवेज डिपो के बेड़े में दो नई सुपर डीलक्स एसी बसें जुड़ने जा रही हैं। सहारनपुर से लखनऊ के लिए वाया बिजनौर एक सितंबर से नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
सहारनपुर से लखनऊ के लिए अभी तक सिर्फ दो एसी डीलक्स बसें ही चल रही थी। ये बसें सहारनपुर से लखनऊ वाया मेरठ संचालित की जा रही थी। शुक्रवार से सहारनपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में दो नई सुपर डीलक्स एसी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इन बसों को सहारनपुर से सीधे बिजनौर होकर मुरादाबाद, बरेली होकर लखनऊ पहुंचेंगी। इन बसों में सीटें आरामदायक होंगी। सीटें इस प्रकार की हैं कि बैठने में थकावट नहीं होती, सीट फैल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर केे क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि सहारनपुर से शाम साढ़े चार बजे बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि शुक्रवार को ही लखनऊ से शाम साढ़े छह बजे बस सहारनपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें