फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई भाजपा : शम्सुद्दीन राइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई भाजपा : शम्सुद्दीन राइन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शम्शुद्दीन राइन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैै। इस कारण जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन को याद करने लगी है।
रविवार को देवीकुंड रोड स्थित सभागार में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शम्शुद्दीन राइन ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने का आह्वान किया। काजी शादान मसूद ने कहा कि राम रहीम दिलों में बसते हैं, झगड़ों में नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शम्शुद्दीन राइन ने चौधरी नवीन खटाना को देवबंद विधानसभा का प्रभारी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक महीपाल माजरा, रविंद्र मोल्हू सुरेश कश्यप, जगपाल सिंह, नरेश गौतम सहित अन्य ने नवीन खटाना को प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आभार जताया है। अध्यक्षता डा. पुरूषोत्तम एवं संचालन कुलदीप बालियान ने किया। कार्यक्रम में योगेश राव बाबर, विजयपाल, सुखबीर प्रधान, सतीश, त्रिभुवन कुमार, रकम सिंह सैनी, ऋषिपाल, झबल सिंह, मुकेश कश्यप, धर्म सिंह, विजेंद्र कुमार, चरण सिंह, राजकुमार प्रजापति, राव इस्तखार, खुर्शीद त्यागी, जियाउद्दीन अंसारी, संजय खटाना, सुभाष चंद्रा, राजपाल कर्णवाल, ईसम सिंह, कर्मवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें