फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूल के टीसी देने पर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिना मान्यता के स्कूल चलाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि स्कूल से बच्चों की टीसी मांगी तो बिना काउंटर साइन के टीसी दे दी। दूसरे स्कूलों ने एडमिशन देने से इंकार कर दिया। जिस पर अभिभावकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अभिभावक एकत्रित होकर प्रमुख सचिव से शिकायत करने पहुंच गए। बाद में लोगों ने स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुछ लोग एथेनिया स्कूल में पहुंचे और बच्चों की टीसी पर काउंटर साइन करवाने के लिए कहा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने जरूरी न होने की बात कहते हुए काउंटर साइन कराने से इंकार कर दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाया था, लेकिन स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर काउंटर साइन न होने के चलते प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी। जब उन्होंने बीएसए से काउंटर साइन करने के लिए कहा तो बीएसए ने इसी वर्ष मान्यता मिलने की बात कहते हुए पिछले वर्षों के प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। जिस पर अभिभावक भड़क उठे और एथेनिया स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। जब एथेनिया स्कूल में अभिभावकों की सुनवाई नहीं हुई तो सभी अभिभावक एकत्रित होकर विकास भवन पहुंचे जहां प्रमुख सचिव आईटी हेमंत राव अधिकारियों की बैठक कर रहे थे। अभिभावकों को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। जिस पर अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह बैठक से बाहर आए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर सदर पुलिस को मौके पर भेजा।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। धोखाधड़ी की गई है, बिना मान्यता के 15 साल से स्कूल चल रहा था। अब लोगों को परेशानी आ रही है। स्कूल प्रबंधक प्री नर्सरी में बच्चों के एडमिशन के लिए 40 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं, जिसकी कोई रसीद नहीं दी गई। अपने दूसरी बिल्डिंग में ट्रांसफर करने के साढ़े सात हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्री नर्सरी में एडमिशन के लिए चार साल पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है, जबकि चार साल पहले बच्चे का अस्तित्व ही नहीं होता। 17 बच्चों के अभिभावक इधर से उधर भटक रहे हैं। उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। स्कूल इसलिए टीसी नहीं दे पा रहा क्योंकि मान्यता ही 2017 में मिली है। दूसरे स्कूल के द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल की टीसी जमा कराने के लिए लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। इस मामले में अभिभावकों ने एथेनिया स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। हंगामा करने वालों में अमित मलिक, सुनील चावला, अजय बांगा, अश्वनी जैन, नीरज बंसल, रवि छाबड़ा, मनु ढल, प्रदीप ठाकुर, मनोज सडाना, विपुल गिरधर, सचिन आहूजा, विवेक सिंह, राजीव सचदेवा शाहिल रहे।
इस मामले में एथेनिया स्कूल के प्रधानाचार्य जवाहर सिंह का कहना है कि उन्होंने पिछले वर्ष की मान्यता के लिए आवेदन कर दिया था। लेकिन उन्हें पिछले वर्ष मान्यता नहीं दी गई। साथ ही बीएसए ने उन्हें कहा था कि आठवीं कक्षा तक के लिए टीसी पर काउंटर साइन की जरूरत नहीं है। लेकिन दूसरे स्कूल इस बात को नहीं मान रहे हैं। जिस पर उन्होंने बीएसए से लिखित रूप में दूसरे स्कूलों को पत्र भेजने के लिए निवेदन किया है। जिससे अभिभावक परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें