सहारनपुर। हिंदू एकता युवा समिति के अध्यक्ष शिव कुमार कोरी के नेतृत्व में कोरी समाज के लोगों ने सांसद के घर पर धरना प्रदर्शन किया। कोरी समाज के लोगों ने समाज को जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने की मांग करते हुए सदर तहसीलदार को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए तो कोरी समाज पश्चिमी यूपी से पलायन कर जाएगा। सांसद राघव लखनपाल शर्मा के डीएम से वार्ता के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, लालचंद कोरी, वेदपाल कोरी, प्रमोद कोरी, अनिल कुमार कोरीह, विशाल कोरी, सुरेंद्र कोरी, हेमसिंह कोरी, महेश कुमार, संजय कुमार, बिरम पाल, संदीप, विकास, त्रिलोक चंद, सुमित कुमार, महीपाल, अभिनव, अमन शामिल रहे।