फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया 18 लाख से बनी सीसी सड़क का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा में 18 लाख रुपये की निधि से बनाई गई 200 मीटर सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद वह गांव में ही स्थित गोगा म्हाड़ी पर पहुंचे और मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जहारवीर गोगा की गाथाओं से प्रेरणा लेकर बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही ग्रामीणों से कहा कि सरकार की ऋण मोचन योजना का सीधे लाभ लें, यदि किसी भी बैंक शाखा में दलालों के हस्तक्षेप से किसानों को परेशान किया जाएगा, तो कार्यकर्ताओं के माध्यम से उसकी जानकारी उन तक पहुंचाएं। संबंधित बैंक शाखा के कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने विश्व में देश को अलग पहचान दिलाने का काम किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, मंडल महामंत्री सुभाष सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गाबा, नरेंद्र बंसल, महेंद्र सिंह चौहान, सुधीर कुमार, सबल सिंह चौहान, योगेंद्र शर्मा, रूपचंद चौहान आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें