सहारनपुर। यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले और दुपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारियां बैठाने पर 147 वाहनों का चालान किया गया। 9 वाहनों को सीज किया गया तथा 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। हेलमेट न पहनने पर दो पुलिसकर्मियों का भी चालान किया गया।
सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के लिए जगह-जगह अभियान चलाया गया। पुलिस ने कार चालकों के सीट बेल्ट न पहनने पर, दुपहिया वाहन चालकों का हेलमेट का प्रयोग न करने पर और दो से अधिक सवारियां बैठाए जाने पर चालान किया गया। अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वाले दो पुलिस कर्मियों का भी चालान किया गया। सोमवार को कुल 147 वाहनों का चालान किया गया और 9 वाहनों को सीज कर कुल 40 हजार रुपये वसूल किए गए। यातायात उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को हेलमेट न पहनने वाले दो पुलिसकर्मियों का भी चालान काटा गया है। इससे पहले पुलिसकर्मियों का चालान नहीं काटा गया था।