फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने माना यूपी की व्यवस्था दोषपूर्ण रही

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव शुक्ला ने माना, यूपी की व्यवस्था दोषपूर्ण रही
विज्ञापन


सहारनपुर। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने यूपी में खिलाड़ियों के चयन की प्रणाली को दोषपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं हुआ। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों से खेलना पड़ा।
विज्ञापन

यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे शुक्ला ने कहा कि किसी खिलाड़ी को उसके प्रदर्शन के लिए एक दो ओवर ही मिलता है, पूरे प्रदेश से खिलाड़ी पहुंचते हैं। इतने खिलाड़ियों की प्रतिभा को एक दिन में देख पाना मुमकिन नहीं है। किसी भी तरह ध्यान हटा तो प्रतिभा गई। कुछ और खामियां भी रही हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से एक खिलाड़ी ट्रायल तक पहुंच गया, उसका चयन भी हो गया, उसका नाम भी लिस्ट में आ गया। जब वह सहारनपुर से शामिल होने के लिए पहुंचा तो कह दिया कि यह नाम सहारनपुर का नहीं कानपुर के खिलाड़ी का है। उस खिलाड़ी को कैंप से बाहर भगा दिया। सिर्फ एक नहीं दर्जनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लेकिन दोषपूर्ण प्रक्रिया के शिकार हो गए। परिणाम यह हुआ कि खिलाड़ियों ने दूसरे राज्यों की ओर रुख करना शुरू कर दिया। यूपी के कई खिलाड़ी पंजाब, हरियाणा एवं अन्य राज्यों की ओर से खेल रहे हैं। इस समय भी टीम इंडिया में तीन खिलाड़ी यूपी के हैं जो दूसरे राज्यों की ओर से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्था में सुधार आ रहा है। पहले जिला स्तर पर, फिर मंडल स्तर पर मौका मिल रहा है। उसके बाद स्टेट के लिए ट्रायल तक पहुंच जाता है। वहां 13 मैच खेलने का मौका मिलता है। इसमें खिलाड़ी की प्रतिभा सामने आ जाती है। जिसमें क्षमता है, वही आगे तक खेल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें