फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त डीएसपी ने दलित की बेटी की शादी में किया कन्यादान
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। जनपद में अराजक तत्व जिले को जातीय हिंसा की आग में झुलसा कर आपसी भाईचारे को तहस नहस करने की साजिश रच रहे हैं वहीं, ओमकारेश्वर महादेव मंदिर मौरा के पुजारी सेवानिवृत्त डीएसपी ओमप्रकाश सिंह ने दलित कन्या की शादी में कन्यादान देकर भाईचारे की नई इबारत लिखी है। ओमप्रकाश सिंह ने लोटनी गांव के ईट भट्टे पर काम करने वाले दलित धर्मसिंह निवासी हंगावली की बेटी रश्मि की शादी में सोमवार को बढ़ चढ़ कर कन्यादान किया। उन्होंने उपहार स्वरूप नगदी के साथ ही कपड़े, बर्तन, बिस्तर व चांदी के जेवर अपनी तरफ से भेंट दिए हैं। पूर्व डीएसपी की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें