बेहट। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने खनिज का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 वाहन डंपर पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज करा दिया गया है। एसडीएम मानवेंद्र सिंह व सीओ एसएन वैभव पांडेय ने शनिवार की शाम खनिज वाहनों की चेकिंग की। एसडीएम ने बताया कि पुलिस व राजस्व टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 11 वाहन पकड़े। इन सभी वाहनों में खनिज का बिना रायल्टी व ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। इसके अलावा इन पर माइनिंग टैग भी नहीं थे। कुछ वाहनों पर एक्सपायर माइनिंग टैग पाए गए। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर बेहट पुलिस को सौंपा गया और इन्हें सीज करा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।