फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 11 की मौत, 413 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के चलते जनपद में 11 और मरीजों की मौत हुई। इनमें नौ मरीजों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा दो मरीजों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कोरोना से मरने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सैनी भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 205 पर पहुंच गई है। उधर, जनपद में बुधवार को 413 कोरोना संक्रमित आए हैं। इनके अलावा 207 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 3836 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक कुल 11 लोगों की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज में जिन नौ मरीजों की मौत हुई है उनको बीते चार दिन में भर्ती कराया गया था। ज्यादातर को सांस लेने में समस्या थी। हालांकि वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। मगर संक्रमण फेफड़ों में चले जाने की वजह से ऑक्सीजन लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को देरी से लाया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। दो मौत दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई हैं और दोनों ही महिला मरीज रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, बुधवार को मिले संक्रमितों में गंगोह क्षेत्र के 41, सरसावा क्षेत्र के 29, शुगर मिल गांगनौली के 13, संजय कॉलोनी, चंदेना और एआरसी के नौ-नौ, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, खलासी लाइन, चंद्रनगर, हकीकतनगर, शारदानगर, नागल में छह-छह, वाजिदपुर, कंबोह माजरा, नकुड़, कपिल विहार, आवास विकास के चार-चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, मोहल्ला इकराम, ब्लॉक कैंपस, मोहल्ला कायस्थान, साधारणसिर, बेहड़ेकी, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा तिरपड़ी, सिविल लाइन रुड़की, उसंड, चर्च कंपाउंड, सुआनखेड़ी, झबीरन, कमल कॉलोनी, माधोनगर, सुभाष नगर, शास्त्रीनगर, हथौली, दयालपुर, मीरपुर, जगरौली आदि जगहों पर दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें